भगवान बद्रीनाथ की आरती

जय जय श्री बद्रीनाथ, जयति योग ध्यानी || टेक ||

For Vidhi,
Email:- info@vpandit.com
Contact Number:- 1800-890-1431

Eligible For Puja: Anyone 0 Students enrolled
Last updated Thu, 23-Mar-2023 Hindi-gujarati

जय जय श्री बद्रीनाथ,

जयति योग ध्यानी || टेक ||

निर्गुण सगुण स्वरूप,

मेधवर्ण अति अनूप |

सेवत चरण सुरभूप,

ज्ञानी विज्ञानी | जय…

झलकत है शीश छत्र,

छवि अनूप अति विचित्र |

बरनत पावन चरित्र,

स्कुचत बरबानी | जय…

तिलक भाल अति विशाल,

गल में मणि मुक्त-माल |

प्रनत पाल अति दयाल,

सेवक सुखदानी | जय….

कानन कुण्डल ललाम,

मूरति सुखमा की धाम |

सुमिरत हों सिद्धि काम,

कहत गुण बखानी | जय…

गावत गुण शंभु शेष,

इन्द्र चन्द्र अरु दिनेश |

विनवत श्यामा हमेश,

जोरी जुगल पानी | जय…